Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने लिया आर्यिका संघ से आशीर्वाद

महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने लिया आर्यिका संघ से आशीर्वाद

खुरई। 27 सितम्बर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिकारत्न ऋजुमति माता जी के पास पहुंचकर माताजी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। 
इस अवसर पर भाजपा नेत्री मोना सिंघई, मधु जैन, सृष्टि सिंघई, मालती जैन, रिनी जैन रोली जैन एवं प्रीति जैन उपस्थित रहीं। 

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं सरोज सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ग्राम पथरिया चिंताई में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं। 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर श्रीमती सिंह ने कथा वाचक पं. श्री भगवत कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से प्रवचन सुनकर धर्मलाभ अर्जित किया। श्रीमती सरोज सिंह ने पं. श्री भगवत कृष्ण जी महाराज को शाल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अनेक श्रोतागण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।  


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com