Editor: Vinod Arya | 94244 37885

शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न

शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न

सागर। कांग्रेस सेवादल के शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार शहर सेवादल का परंपरागत ध्वजवंदन कार्यक्रम आज शहर के बालक कांपलेक्स क्षेत्र,तिली वार्ड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सेवादल अध्यक्ष और पूर्व उपमहापौर संतोष पांडे थे।
इस अवसर पर संतोष पांडे ने कहा कि अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सेवादल एक अनुशासित संगठन है। सेवादल को काफी पीछे कर दिया गया था। आजादी की लड़ाई से पूर्व सेवादल का गठन सन 1885 में हार्डीकर ने किया गया था। इसकी याद 1923 में कांग्रेस को आई। आजादी की लड़ाई में सेवादल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण स्थान था। सेवादल एक विचारधारा है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग,तपास्या और बलिदान का इतिहास है जिसके कारण ही देश को स्वतंत्रता संग्राम में सफलता मिली। साथ ही साथ आशीष ज्योतिषी ने शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की सक्रियता की ही जमकर प्रशंसा की।
जैसा कि विदित है कि ध्वजवंदन कार्यक्रम हर माह के अंतिम रविवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे संपन्न होता है। जिसका आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के द्वारा किया जाता है।कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राजाराम सरवैया, 
विजय साहू,लीलाधर सू र्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार,कल्लू पटैल,प्रीतम यादव,आनंद हैला,नितिन पचौरी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युकां चैतन्य कृष्ण पांडे,मिथुन घारू,वसीम खान, पवन घोषी,लल्ला यादव,विवेक चतुर्वेदी,श्रीराम करोसिया, आशीष मछंदर,अंकित वाल्मीकि,रोहित मैना,निशांत नामदेव,मजहर हाशमी,हिमेश वाल्मीकि,भैयालाल अहिरवार,कैलाश शर्मा,अंकुर यादव,निक्की यादव,अरविंद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

 
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com