Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कार्यकर्ताओं के समर्पण से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : गौरव सिरोठिया ,जिला अध्यक्ष भाजपा ★ बंडा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

कार्यकर्ताओं के समर्पण से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी :  गौरव सिरोठिया ,जिला अध्यक्ष भाजपा


★ बंडा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न


सागर । भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य पोलिंग बूथों पर सक्रियता से केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन हितेषी योजनाओं को पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l  भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान सम्मान किया जाता है l इसी को लेकर पोलिंग बूथ से लेकर मंडल बूथ तक पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्त्व दें l उनके सुझावों को अमल में लाएं और संगठन को मजबूत बनाएं उक्त उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बंडा में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत कोराना काल में काल कलवित हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र में सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे, ऐसी कामना के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। 
बैठक में बंडा प्रभारी मंत्री देवेंद्र फुसकेले ने सभी पार्टीजनों से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुचाने की अपील की। 
कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, जिला उपाध्यक्ष वैभव राज कुकरेले, मंडल कार्यसमिति भाजपा जिला महामंत्री श्री वृंदावन अहिरवार लक्ष्मण सिंह बैठक प्रभारी भाजपा जिला मंत्री प्रभारी देवेंद्र फुसकेले,  सिंह राणा उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा जी ने की एवं संचालन नीतेश जैन नैनधरा ने किया l  आभार अशोक राय, रुपेश यादव एवं रविकांत तिवारी ने माना l बैठक में बण्डा मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्ताशय की जानकारी संभागीय मीडिया प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी l
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com