Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गरीबों की सेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर सेवादल ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


गरीबों की सेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर सेवादल ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


साग़र। कोरोना महासंकट के कारण पूरे देश में व्याप्त आर्थिक संकट में कांग्रेस सेवादल ने आज 50 वें दिन भी अपने सेवा अभियान को जारी रखा। सेवादल ने ढूंडा महावीर मंदिर के प्रागंण पर 20 जरूरतमंद-गरीब-मजदूर परिवारों की महिलाओं को राशन वितरित किया।राशन में आटा-दाल-चावल-बिस्किट-दूध आदि वितरित किया जाता है। 
तत्पश्चात वही सेवादल परिवार ने पीपल और बरगद के 6 पोधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।
आज राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जन्मदिन के अवसर पर सेनेटाइजर, मास्क आदि भी इन जरूरतमंद परिवारों को भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सेवादल सिंटू कटारे ने कहा कि निसहायों की मदद और प्रकृति को संरक्षित रखना ही मानव धर्म है,राहुल जी के जन्मदिन पर यह दोनो कार्य करके हम सब उनकी दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना करते है।
सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखते हुये इन परिवारों को कोरोना से बचाव में प्रयुक्त अन्य सावधानियों से भी जागृत किया गया। 
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ नितिन पचौरी,जयदीप यादव,रामगोपाल यादव,अरविंद राजपूत, शूभम उपाध्याय अजय ठाकुर,आदर्श यादव आदि सेवादल सदस्य उपस्थित रहे।


 
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com