Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए सागर में जिला प्रतिनिधियों की नियुक्ति

भाजपा। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए सागर में जिला प्रतिनिधियों की नियुक्ति
सागर/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व जिला प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व सागर के जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक अरविंद भदौरिया ने जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं की सहमति से मंडल स्तर पर जिला प्रतिनिधियों को नियुक्त किया है। जो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल एवं जिले के सह निर्वाचन अधिकारी जाहर सिंह ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में बनाए गए जिला प्रतिनिधि निम्नानुसार है -
बीना नगर मंडल में राजेन्द्र ताम्रकार, बीना ग्रामीण घनश्याम साहू, खिमलासा जगदीश लोधी, मंडीबामोरा मुकेश कटारे (जैन), भानगढ़ नत्थू सिंह यादव, खुरई नगर धर्मेन्द्र पटैल, खुरई ग्रामीण ओमप्रकाश कुर्मी, मालथौन राजकुुमार बघेल, बांदरी संतोष सिंह लोधी, सुरखी मनीष गुरू, जैसीनगर हरिशंकर राठौर, सिहोरा सतेन्द्र सिंह, राहतगढ़ बुन्देल सिंह मानकी, देवरी नगर संदीप जैन, गौरझामर डाॅ. कैलाश राजपूत, केसली कमल सिंह दुधवारा, महाराजपुर महेश पाठक, रहली नगर ईश्वर नायक, रहली ग्रामीण भरत सिंह सेमरा, गढ़ाकोटा नगर मनोज तिवारी, गढ़ाकोटा ग्रामीण सुरेश कपस्या, शाहपुर मनोज जैन, सदर श्याम सुंदर मिश्रा, मकरोनिया नगर नरेन्द्र ठाकुर, मकरोनिया ग्रामीण तुलसीराम पाण्डे, सागर ग्रामीण चैन सिंह ठाकुर, नरयावली रत्नेश सिंह, सागर रामकुमार साहू, डाॅ. हरिसिंह गौर नगर नितिन बंटी शर्मा, भीमराव अंबेडकर डाॅ. प्रदीप पाठक, बण्डा उमेश जैन, बहरोल बाबू सिंह मुढ़िया, दलपतपुर श्रीकृष्ण गोस्वामी, शाहगढ़ मंडल में दौलत यादव को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com