Editor: Vinod Arya | 94244 37885

केन्द्रीय दल ने सागर जिले मेें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

 
 केन्द्रीय दल ने सागर जिले मेें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा
सागर ।भारत सरकार द्वारा भेजे गए केन्द्रीय दल ने  जिले के शाहगढ़, बण्डा विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में जाकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। केन्द्रीय दल ने विधायक  तरवर सिंह लोधी, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक के साथ शाहगढ़ के सिमरिया कला, नरवा, बण्डा के शासन ग्राम में हुए फसलों एवं क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मुआयना किया। दल को नरवा ग्राम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला यादव एवं सरपंच  गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोयाबीन की फसल 80 प्रतिषत से ज्यादा खराब हुई है और उड़द की फसल 100 प्रतिषत खराब हो गई है। केन्द्रीय दल ने खेत में जाकर फसलों का मुआयना किया। 
         यहां किसानों ने केन्द्रीय दल के सदस्यों से चर्चा की और बताया कि वर्षा से फसलांें का भारी नुकसान हुआ है। अतः रबी फसल के लिए बीज एवं खाद तत्काल सोसायटियों के माध्यम से मिलना चाहिए जिससे रबी फसल की बोनी का कार्य समय पर किया जा सके। क्रेन्द्रीय दल ने शासन गांव में वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए मकान का अवलोकन किया। इस गांव में भारी वर्षा के श्री कमलेष विष्वकर्मा का मकान गिर गया था।
केन्द्रीय दल ने बण्डा विकासखंड के ग्राम शासन में खेतों में जाकर फसलांे का मुआयना किया और किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उपसंचालक कृषि  एके नेमा, बण्डा एसडीएम  जितेन्द्र पटैल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद थे।                  
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com